फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 1546 केंद्रों पर एक लाख से अधिक परिषदीय विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा सोमवार को जनपद के 1546 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में 1,14,485 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों का मौखिक मूल्यांकन किया गया। जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों की दो पालियों में लिखित परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का मौखिक मूल्यांकन शिक्षकों द्वारा कराया गया। इसमें विद्यार्थियों की पढ़ने, लिखने और सामान्य ज्ञान से संबंधित क्षमता का आकलन किया गया।
वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में कृषि विषय की परीक्षा हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने खेती से जुड़ी मूलभूत जानकारी, फसल चक्र, उर्वरकों और कृषि उपकरणों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें