फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

९८०० चुनावकर्मियों में से ८०० ने मांगी चुनाव ड्यूटी से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चुनाव ड्यूटी लगाने का काम देख रहे प्रशासनिक अधिकारी परेशान हैं। उनके पास चुनाव ड्यूटी से अपना नाम हटवाने के लिए करीब ८०० प्रार्थनापत्र आए हैं। इन प्रार्थनापत्रों के बारे में अधिकारी आज निर्णय करेंगे। जानकारी रहे बुधवार को सभी चुनाव कर्मियों की पार्टी बूथ के लिए रवाना होंगी और बृहस्पतिवार को मतदान होगा।
विज्ञापन

करीब २२०० बूथों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने ९८०० चुनाव कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जैसे ही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों पर ड्यूटी का पत्र पहुंचा, वह अपनी ड्यूटी हटवाने के लिए प्रयास करने लगे। इसके लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने का काम देख रहे पीडी बलराम कुमार ने कार्यालय में एक पेटिका लगवा दी है, जिसमेें करीब ८०० कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी हटवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
उन्हाेंने बताया कि इतने लोगों को चुनाव की ड्यूटी से मुक्त करना संभव नहीं है। इसलिए हम इन प्रार्थनापत्रों पर बुधवार को निर्णय करेंगे। सुबह ८ बजे से सभी कार्मिक चुनाव ड्यूटी के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें