फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजकों को लेनी होगी भंडारा के लिए अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों की टीम के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान, होली गेट एवं श्रीद्वारिकाधीश मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कहा कि पर्व पर भंडारा करने के लिए आयोजक को नगर निगम से अनुमति लेना अनिवार्य है। भंडारा चिह्नित स्थानों पर ही लगाए जाएंगे। भंडारा के आयोजकों को 2 डस्टबिन, 2 सफाई कर्मी एवं माइक सिस्टम लगाया अनिवार्य होगा।
विज्ञापन



उन्होंने अपर नगर आयुक्त को श्रीकृष्ण जन्माष्मी पर्व पर विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए साथ ही मंदिर क्षेत्र एवं मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के कहा है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को निर्देश दिए कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।

श्री कृष्ण जन्मस्थान के साथ-साथ प्रमुख मार्गों पर प्रत्येक 200 मीटर पर सफाई कर्मी की तैनाती शिफ्ट वाईज की जाये, जिससे गन्दगी होने पर उक्त सफाई कर्मी द्वारा तत्काल सफाई कर दी जाये। सफाई हेतु तैनात सफाई कर्मी किन्ही कारणवश सफाई करने एवं अपने कार्य पर आने में असमर्थ हो, ऐसी स्थिति के दृष्टिगत अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रिजर्व रखे जाये। उन्होंने बताया कि यह भी बताया गया कि सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी भी की जायेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें