फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गेहूं क्रय केंद्र 12 घंटे खोलने के आदेश

विज्ञापन
क्षेत्रीय सहकारी समिति चौमुहां
विज्ञापन
मथुरा। शासन ने गेहूं क्रय केंद्रों को रात आठ बजे तक खोलने के आदेश दिए हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर शाम 6 बजे तक अनाज का दाना नहीं आया तो यहां तैनात कर्मचारी शाम होते ही ताला लगाकर चले गए। अमर उजाला ने जब इसकी पड़ताल की तो हकीकत सामने आई।
विज्ञापन


किसानों से गेहूं की खरीद के लिए जिले में 86 क्रय केंद्र खोले गए हैं। अब तक इन केंद्रों की बोहनी भी नहीं हो सकी है। चार दिन पहले शासन ने क्रय केंद्रों के खोलने और बंद करने का समय परिवर्तित कर दिया था। पहले यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जहां केंद्र खोले जाते थे तो वहीं अब सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक केंद्रों का संचालन किया जाना है।

शासन ने अवकाश के दिन क्रय केंद्र खोलने के आदेश दिए हैं। अमर उजाला ने आदेशों के पालन की हकीकत जानने के लिए बुधवार शाम क्रय केंद्रों की पड़ताल की। पड़ताल में जो हकीकत सामने आई वह चौंकाने वाली है। रात 8 बजे तो बहुत दूर की बात शाम होते ही केंद्र प्रभारी केंद्रों में ताला लगाकर अपने घर चले गए। उधर, जिम्मेदार अधिकारियों ने भी ये जानने की कोशिश नहीं की कि केंद्र कितने बजे तक खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें