फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर: काॅरिडोर के विरोध में कलाकार...रंगोली बनाकर बताए दुष्प्रभाव, सरकार से की ये अपील

Tue, 15 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर को लेकर विरोध जारी है। सांस्कृतिक चेतना से जुड़े कलाकारों ने मंदिर में रंगोली बनाकर काॅरडिोर के दुष्प्रभाव बताए।
विज्ञापन
श्रीबांके बिहारी मंदिर में चित्रकारी के माध्यम से विरोध करते हुए। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर जहां प्रभावित लोगों में असंतोष व्याप्त है, वहीं ब्रज की सांस्कृतिक चेतना से जुड़े कलाकार, चित्रकार और शोधकर्ता भी शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सांझी और रंगोली कलाकारों ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाकर सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कलाकारों द्वारा बनाई गई रंगोली में सरकार को बकासुर के रूप में चित्रित किया गया, जो ब्रज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को निगलने के लिए उतावला प्रतीत हो रहा है। ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने बताया कि युवा रंगोली कलाकार कमलेश्वर शर्मा लगातार अपने रेखाचित्रों के माध्यम से इस परियोजना के सांस्कृतिक दुष्प्रभावों को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज के कलाकार अपनी कलात्मक दृष्टि से संस्कृति के प्रतीकों को पहचानते हैं और रंगों तथा रेखाओं के माध्यम से उन्हें संरक्षित करने का प्रयास करते हैं।
 
विज्ञापन

कमलेश्वर शर्मा ने कहा कि यदि यह कॉरिडोर बनता है तो वृंदावन का पूरा परिदृश्य बदल जाएगा। यहां की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरें समाप्त हो जाएंगी। इसलिए हम कलाकारों ने इस परियोजना का विरोध करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर गोपाल शरण शर्मा, विश्वजीत दास, ब्रजगोपाल चित्रकार, कशिश सैनी, प्रियांशी सैनी, सोमनाथ गोस्वामी, देव गोस्वामी, लाल बिहारी गोस्वामी, शिवानी गोस्वामी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें