फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए नागरिकों और पहली बार मतदान का अधिकार पाने जा रहे युवाओं के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के प्रत्येक मतदेय स्थल पर कैंप लगाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के सभी मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवश्यक फार्म-6 सभी मतदेय स्थलों पर उपलब्ध कराए गए हैं। पात्र नागरिक कैंप में पहुंचकर फार्म भरने के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग के आधिकारिक पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें