गोवर्धन। डीग रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांठौली तिराहे के पास घेराबंदी कर गांठोली निवासी हनुमत गुर्जर, रोहित शर्मा उर्फ पंडित और केदार बघेल को पकड़ा। उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें एक उत्तर प्रदेश और दूसरी राजस्थान पंजीकृत थी। राजस्थान नंबर वाली बाइक की चोरी की प्राथमिकी गोवर्धन थाने में दर्ज है। तलाशी में रोहित शर्मा के पास से एक अवैध चाकू भी मिला। पूछताछ में आरोपियों ने गोवर्धन और गांठौली क्षेत्र से भी बाइक चोरी करने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि वे मिलकर मोटरसाइकिलें चुराते थे और उन्हें बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। संवाद