फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों के साथ 8 जून से होगा भक्त और भगवान का मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना महामारी के बाद 25 मार्च से देश भर में प्रभावी लॉकडाउन का असर मंदिर और देवालयों पर भी पड़ा है। 25 मार्च से ब्रज के सभी मंदिर और देवालयों के पट बंद हैं। ऐसे में अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए भक्त अब 8 जून से मंदिर जा सकेंगे, लेकिन उन्हें सरकार के बनाए नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

ब्रज के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया की केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मंदिर के पट 8 जून से खुलेंगे। सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार व कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार 8 जून से दर्शन खोलने की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
इधर, प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर में प्रबंध कमेटी की बैठक में अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर सरकार के नए नियम अनुसार 8 जून से खोले जाएंगे। इससे पूर्व मंदिर को सैनिटाइज किया जाएगा। ठाकुर जी का फूलों का बंगला सजाया जाएगा। इसके दर्शन भक्त भी निर्धारित नियमों को पूरा करने पर कर सकेंगे। भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहना होगा। बैठक में मंदिर प्रवक्ता नारायण प्रसाद शर्मा, सुरेश अग्रवाल, महेश गोयल, मनमोहन आगरा वाले, श्यामाचरण गोस्वामी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें