फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर खुलने के पहले पूरे हों अंडर ग्राउंड केबलिंग सहित अन्य विकास कार्य : ऊर्जा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के मंदिर के नजदीक कुंज गलियों में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरे कार्यों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और शेष कार्य मंदिर खुलने से पहले पूरे करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनलॉक-1 के दौरान लंबी प्रतीक्षा के बाद कड़े अनुशासन के बीच प्रमुख मंदिर खुलने वाले हैं। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसलिए कुंज गलियों में चल रहे विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएं। मुख्य रास्ते गली नंबर 5 में अधूरे पड़े अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य को देखकर नाराजगी जताते हुए ऊर्जा मंत्री ने इसे मंदिर खुलने के पहले खत्म करने को कहा। अन्य गलियों का भी जायजा लिया।
इस क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को भी तेज करने के आदेश दिए। कुंज गलियों में 12 करोड़ रुपये की लागत से अंडर ग्राउंड केबलिंग का कार्य चल रहा है। वृंदावन की कुंज गलियों में 38 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास, सौंदर्यीकरण व पुनरुद्धार कार्यों की भी ऊर्जा मंत्री ने जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें