फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए जिलाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

Sun, 08 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
नए जिलाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर चौधरी तेजवीर सिंह के नाम की घोषणा होने के बाद देर रात ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रविवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के बडे़ काफिले के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया। देर शाम उनके स्वागत में होलीगेट पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

होलीगेट पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष तेजवीर सिंह के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। नए जिलाध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया गया और नारेबाजी की गई। इस मौके पर रविकांत गर्ग, वीरेंद्र अग्रवाल, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, चिंताहरण चतुर्वेदी, मुकेश खंडेलवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, मुन्ना भैया, प्रदीप गोस्वामी, संजय शर्मा, हेमंत खदौली, संजय गोविल, अनिल मालवीय, भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें