फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मुलाकात के लिए अब घर बैठे आवेदन

Wed, 13 Jan 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में बंद अपनों से मुलाकात के लिए अब परिवारीजन घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ घंटों बाद ही मुलाकात के लिए पर्ची मिल जाएगी, इसकी सूचना ई-मेल और मोबाइल पर दी जाएगी। इस सुविधा से मुलाकात के लिए अब लंबी लाइन में लगने से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन


जिला जेल में 1435 लोग विभिन्न अपराधों में निरुद्ध हैं। इनमें 550 से अधिक कैदी आजीवन कारावास के हैं। जेल में औसतन बंदियों से मुलाकात के लिए रोजाना 300 से 350 लोग आते हैं। इसके लिए सुबह आठ बजे से मुलाकाती पर्ची लगाने के बाद घंटों लाइन में लगना पड़ता है और आईडी प्रूफ आदि दिखाने होते हैं।

जेल प्रशासन ने मुलाकात की प्रक्रिया को आसान करने के लिए ऑनलाइन पर्ची सिस्टम शुरू कर दिया है। इसमें सभी 1435 बंदियों का रिकार्ड ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए जेल प्रशासन की वेबसाइट ‘ई प्रिजिंस डॉट एनआईसी डॉट इन’ पर अपने कैदी का विवरण देखकर मुलाकाती पर्ची के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसमें कुछ घंटे बाद ही जेल प्रशासन इसकी अनुमति संबंधी जानकारी मेल और मोबाइल पर मेसेज क र देगा। इसमें मुलाकात करने वाले को अपना आईडी प्रूफ साथ लाना होगा। इसके लिए जेल चौकी पर महिला और पुरुषों के दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। वहां जाते ही पर्ची मिल जाएगी और मुलाकात हो जाएगी। इसमें मुलाकात करने वाले का रिकार्ड भी ऑनलाइन रहेगा।

जेल मुलाकातियों के लिए अब ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कराई गई है। इससे मुलाकातियों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और आसानी से मुलाकात हो सकेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
- पीडी सलोनियां, जेल सुपरिंटेंडेंट

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी भी जल्द
जिला जेल में शीघ्र ही रिमांड पर लिए जाने वाले कैदियों को बार-बार जेल से कोर्ट में पेशी पर लेकर जाने से मुक्ति मिल सकेगी। अब जेल में बनाए गए विशेष वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम से ही उनकी वीडियो कान्फ्रेेंसिंग से पेशी की जा सकेगी। जेल सुपरिंटेंडेंट पीडी सलोनियां ने बताया कि इसका काम पूरा हो चुका है। इसके लिए अलग से निर्वाध नेट कनेक्टिविटी के लिए लीज लाइन डाली गई है। मॉडम, बड़ी स्क्रीन, कंप्यूटर सेट कैमरे आदि लगाए गए हैं। डीजे दिनेश कुमार सिंह इसका ट्रायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें