फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Accident: आगरा-मथुरा हाईवे पर वाहन ने भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 15 Aug 2022 10:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

टाउनशिप तिराहे के फ्लाईओवर पर उतरते समय बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। रिफाइनरी पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया। रंजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-मथुरा हाईवे पर शनिवार की देर रात बाइक सवार सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक भाई की मौत हो गई। दूसरा घायल है। दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले रामजीत (23) और रंजीत (24) पुत्रगण नरेशचंद्र निवासी गांव डुडहा, थाना जसवंतनगर, इटावा शनिवार की देर रात बाइक से घर जाने के लिए हाईवे से होकर गुजर रहे थे।

विज्ञापन


टाउनशिप तिराहे के फ्लाईओवर पर उतरते समय बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। रिफाइनरी पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया। रंजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें