फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसली बाइक, एक की मौत... दो की हालत नाजुक; शादी समारोह से लौट रहे थे घर

Wed, 07 Feb 2024 11:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक है। यह लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन एवं गजेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में एत युवक की जान चली गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


घटना राया थाना क्षेत्र के नीवगांव रोड की है। थाना क्षेत्र के ही चामुंडा कालोनी निवासी गजेंद्र सिंह (45) परिवार के साथ रहते थे। वह नीवगांव रोड निवासी उनके साथी आदेश के मित्र की शादी में मांट थाना क्षेत्र के नसीटी गए थे। उनके साथ उनके साले राजू और दोस्त आदेश थे। रात में वहां से लौट रहे थे। 

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

जावरा के समीट बुलेट अनियंत्रित होकर गिर गई। तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, गजेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें