फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पितृपक्ष के पहले दिन पितरों को जलदान कर किया तर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रविवार से पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन ही श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए घरों में विधिविधान से जलदान और तर्पण किया। वहीं यमुना किनारे स्थित घाटों पर भी तर्पण करने लोग पहुंचे परिवार के सदस्य पितरों को स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए तर्पण किया।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि पितृपक्ष में प्रत्येक दिन तर्पण का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालु यमुना किनारे या अपने घरों में जल अर्पित कर पितरों को संतुष्ट करते हैं। मान्यता है कि इन दिनों किए गए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण से पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
इस बार पितृपक्ष 21 सितंबर तक चलेगा। इन 15 दिनों में रोजाना पिंडदान, तर्पण और पितरों के निमित्त विशेष पूजा की जाएगी। साथ ही कई स्थानों पर ब्राह्मण भोज का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमावस्या के दिन यानी 21 सितंबर को पितृ विसर्जन किया जाएगा, जिसमें लोग पितरों को विदाई देंगे। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी परंपरा और परिवार के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें