फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ की अमावस्या-बिहारी जी के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। आषाढ़ मास की अमावस्या को बिहारीजी के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। तेज धूप के बावजूद भक्तों की लंबी कतारें मंदिर के आसपास गलियों में लग गई। गर्मी से बेहाल लोग दर्शन की अभिलाषा में कतारबद्ध होकर लगे रहे। भक्तों की भीड़ का यह दबाव सिर्फ श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास ही नजर आया। अन्य मंदिरों के आसपास की सड़कें खाली रहीं। भीड़ के कारण कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

आषाढ़ मास की अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग वृंदावन पहुंचे। इसमें आसपास क्षेत्रों के अलावा बाहरी श्रद्धालु भी बहुतायत में शामिल रहे। इससे श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास भीड़ का दबाव बना रहा। दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। चिलचिलाती धूप के बावजूद लोग दर्शन की प्रतीक्षा में जुटे रहे। इससे महिला और बच्चों का बुरा हाल था।
इससे मंदिर से जुड़ने वाली गलियों के साथ मंदिर में भी भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसर भक्तों से भरा हुआ रहा। इस दौरान कोविड की नियमों की व्यवस्था तार-तार हो गई। दर्शनार्थियों की भीड़ का यह हाल सिर्फ श्रीबांकेबिहारी मंदिर और इसके आसपास ही नजर आया। वृंदावन के बाकी मंदिरों पर सामान्य स्थिति रही। बहुत कम संख्या में भक्त अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए दिखाई दिए। हालांकि निधिवन में अवश्य भक्तों की कुछ हलचल रही। इसके अलावा लोगों ने प्रात:काल वृंदावन की परिक्रमा भी की। सूरज की किरणों का तेज प्रभाव होने से पहले ही लोग परिक्रमा पूरी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें