फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में सुबह अभिषेक शाम को सजे फूल बंगले

विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन के चकलेश्वर महादेव मंदिर पर सजाया फूल बंगला। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भगवान कृष्ण की लीला भूमि वृंदावन के शिवालय श्रावण मास के पहले सोमवार को हर-हर महादेव से गुंजायमान हुए। शिव मंदिरों में दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक के साथ हजारों भक्तों ने पूजा अर्चना की। शाम को फूलों, बर्फ की शिलाओं के बंगले सजाए गए।
विज्ञापन

श्रावण मास के पहले सोमवार को प्रात: से ही गोपेश्वर, बिहारेश्वर, टालेश्वर, रेतेश्वर, वनखंडेश्वर, राधावल्लभेश्वर आदि मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लग गया। भक्तों ने अपने आराध्य के जयकारों के मध्य दूध, यमुना जल, गंगाजल से अभिषेक किए।
इसके पश्चात बेलपत्र, आक के फूल, धतूरा चढ़ाकर पूजा अर्चना की और भांग व मिष्ठानों का भोग लगाया। वहीं, शाम को शिव मंदिरों में देशी-विदेशी सुगंधित पुष्पों व बर्फ की शिलाओं से बंगला सजाए गए। देर शाम तक मंदिरों में पूजन दर्शनों करने वालों का तांता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें