फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी नगर स्थित कर्मचारी क्लब में 29 और 30 नवंबर को होने वाली 14वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों में पदाधिकारी जुटे हुए हैं। चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। प्रतियोगिता के विजेताओं को रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन क्लब के सचिव एनके अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता रिफाइनरी नगर स्थित कर्मचारी क्लब में होगी। इसकी तैयारी में पदाधिकारी जुट गए हैं। स्कूल एवं कॉलेजों में जाकर खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-17, 19 बालक एवं बालिका, ओपन आयु वर्ग महिला-पुरुष, वैटर्न 45 और 55 वर्ष या इससे अधिक आयु के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 30 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 नवंबर रखी गई है। उन्होंने बताया कि 25 और 26 नवंबर को सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन होंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी कॉलेज और प्राइवेट विवि में प्रतियोगिता की जानकारी दी जा चुकी है। उन्होंने खिलाड़ियों से समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, ताकि उन्हें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें