फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आनंद वाटिका एक्सटेंशन में फ्लैट में कब्जा

Fri, 15 Sep 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। आनंद वाटिका एक्सटेंशन काॅलोनी स्थित एक फ्लैट पर कब्जे का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने फ्लैट पर कब्जा करने के आरोप में दंपती के विरुद्ध वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के मानसरोवर गार्डन निवासी पंकज कंधारी पुत्र प्रीतम लाल कंधार ने मोहित गुप्ता और उसकी पत्नी राधिका गुप्ता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आनंद वाटिका स्थित फ्लैट पर कब्जा कर लिया और फ्लैट में रखे उसके सामान को बेच डाला। जब ताला तोड़कर फ्लैट में कब्जा करने वाले दंपती से फ्लैट के कागजात दिखाने को कहा तो उन्होंने जमीन में गिराकर गला दबाने का प्रयास किया।
इस मामले में पंकज कंधारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मोहित गुप्ता और उसकी पत्नी राधिका गुप्ता पर चोरी, मारपीट के आरोप में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें