फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गर्मी से डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बढ़ते तापमान और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के चलते डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, चक्कर, बुखार और कमजोरी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि तेज धूप, अत्यधिक पसीना और शरीर में पानी की कमी लोगों को बीमार बना रही है। बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई मरीज उल्टी, दस्त, सिरदर्द, बेचैनी, चक्कर और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। महिला अस्पताल में बच्चों और गर्भवती महिलाओं में डिहाइड्रेशन और कमजोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक शरीर में पानी की कमी, थकान, मुंह सूखना, चक्कर आना और ब्लड प्रेशर गिरने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप से बचने की सलाह दी है। अधिक पानी, नींबू पानी, छाछ, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थ लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें