फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को होली गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुतला दहन को लेकर पुलिस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच करीब 40 मिनट तक झड़प और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने कहा कि छात्र और युवा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाना चाहिए। प्रवीण ठाकुर ने दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान हरीश पचौरी, पूजा चौधरी, कनिष्का, काशन रिजवी, विवेक अग्रवाल, विष्णु शर्मा, संतोष प्रधान, शिशुपाल चौधरी, गौरव सारस्वत, दीपक, पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें