फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर जलाई साक्षरता की अलख

Wed, 10 Feb 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
वात्सल्य ग्राम में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हो गया। यह शिविर आरसीए बालिका महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के द्वारा आयोजित किया गया था। अंतिम दिन बालिकाओं ने साक्षरता अभियान चलाया। 
विज्ञापन


स्वयंसेवी छात्राओं ने गांव अक्रूर में जाकर परिवारों का सर्वे किया और बेटियों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी। निरक्षर महिलाओं को अक्षर ज्ञान कराया और महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गई।

सर्वे के माध्यम से घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। जुआ और शराब को समाज से दूर करने की सलाह दी। छात्राओं ने स्वस्थ और स्वाभिमानी जीवन जीने के लिए गांव वालों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


सेवा योजना अधिकारी डा. भारती सागर और मंजू दलाल ने गांव वालों को सरकार द्वारा चलाई जा रही ग्राम विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

लोगों से स्वच्छ और स्वस्थ जीवन जीने की अपील की। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में जाकर बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई का सूत्र दिया। इस अवसर प्रधानाचार्य शिक्षिकाओं और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें