फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार में ही शुरू होगा राम मंदिर निर्माण: नृत्य गोपालदास

Mon, 27 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ram temple
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास रविवार को ब्रजयात्रा पर आए। यहां पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू होगा। इसका निर्माण भाजपा ही कराएगी, क्योंकि भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है जो राम मंदिर निर्माण को अपना लक्ष्य बताती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर को लेकर चल रहे मुकदमे का फैसला भगवान श्रीराम प्रेमियों के ही पक्ष में आएगा। महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भाजपा के सभी विरोधी दल तुष्टिकरण के नाम पर ही वोट मांग रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में लगता है कि भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ब्रज में इस वक्त ब्रज में चारों ओर होली की धूम मची हुई है। यह ब्रज का प्रमुख त्योहार है, कहा जाता है कि सब जग होरी ब्रज में होरा। यह जानने के लिए आज भी लाखों पर्यटक और श्रद्धालु ब्रज में होली मनाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें