फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुरीर में बुखार से मजदूर की मौत

Tue, 04 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सुरीर क्षेत्र निवासी मजूदर की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह पांच दिन से बुखार से पीड़ित था आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


मांट तहसील के कस्बा सुरीर निवासी ओमप्रकाश का पुत्र मनीष (20) को चार-पांच दिन से उसे बुखार आ रहा था। परिजन पहले तो आसपास के चिकित्सकों से उपचार कराते रहे, सेहत में सुधार न होने पर मनीष को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

कमाऊ बेटी की बुखार से मौत के बाद घर में मातम पसरा पड़ा है। सीएचसी मांट प्रभारी डा. विमल उपाध्याय ने बताया कि बुखार से किसी की मौत की जानकारी नहीं हैं। मनीष की मौत बुखार से हुई है कि नही इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन



बरौली में पहुंची चिकित्सकों की टीम, 18 स्लाइड बनाई
विकास खंड बलदेव के लोहिया ग्राम बरौली में तैनात शिक्षक भगवान सिंह की बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जाग गया है। परिजनों ने मौत का कारण डेंगू बताया था। स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षक की मौत का कारण इंफेक्शन बताया है। 

 सोमवार को सीएमओ कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से डा. मेघश्याम गौतम, डा.रमन वर्मा के नेतृत्व में एक टीम गांव पहुंची। शिक्षक के उपचार से जुड़ी सभी मेडिकल रिपोर्ट को देखा। परिजनों के खून के सेंपल लेकर स्लाइड बनाई। डा. मेघश्याम गौतम ने बताया कि शिक्षक के परिवार के 11 सदस्यों का सेंपल लिया। गांव में कुल 18 रोगियोें की स्लाइड बनाई गई हैं। इन सभी बुखार के रोगियोें का डेंगू परीक्षण कराया जा रहा है। शिक्षक की मेडिकल रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव नहीं है। इन्हें संभसत: इंफेक्शन था। इस आशय की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें