फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब रोडवेज बसों में टिकट काटती दिखेंगी महिला परिचालक

विज्ञापन
मथुरा। नए रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। अब स्थानीय रोडवेज की बसों में आपको महिलाएं भी यात्रियों का टिकट काटती दिखेंगी। जल्द ही परिवहन निगम संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती करेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। आगरा मंडल में 6 फरवरी को रोजगार मेले में अधिकारी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसमें 400 पद संविदा पर भरे जाएंगे। मथुरा डिपो में 100 पदों में से 60 पर महिलाएं कमान संभालेंगी।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो के वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि डिपो में परिचालकों की कमी चल रही है। ऐसे में डिपो की बसें सभी मार्गों पर संचालित नहीं हो पा रही हैं। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी भी हो रही है। अब परिवहन निगम के आगरा मंडल में 400 पदों पर महिला परिचालकों की भर्ती हो रही है। इसमें मथुरा डिपो की बसों में 60 से अधिक महिला परिचालकों के मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण के तहत महिला परिचालकों को भी भर्ती किया जा रहा है।



ये होनी चाहिए योग्यता

महिला अभ्यर्थी की शैक्षिक में योग्यता इंटरमीडिएट व कोर्स ऑफ कंप्यूटर कॉनसेप्ट्स (सीसीसी) प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा 18 से 40 साल तक आयु सीमा रखी गई है। इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर चयन होगा। एनसीसी बी प्रमाण पत्र, भारत स्काउट गाइड एवं गाइड संस्था के राज्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र पर प्राप्तांकों में 5 प्रतिशत की छूट होगी।
विज्ञापन

वर्जन



आगरा मंडल में 400 पदों पर महिला परिचालकों की भर्ती शुरू की है, 6 फरवरी से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। मथुरा डिपो में भी महिला परिचालकों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


- ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें