फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मथुरा नगर पालिका में होंगे 55 वार्ड

Thu, 13 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
srikrishna janmsthan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
आखिरकार परिसीमन में तमाम उलटफेर के बाद मथुरा नगर पालिका को 55 वार्ड में बांट दिया गया है। पुरानी आबादी वाले क्षेत्र में पूर्व निर्धारित 10 वार्ड खत्म करते हुए सीमा विस्तार में शामिल 51 गांवों में 20 नए वार्ड बना दिए गए हैं।

करीब 15 दिन पहले शुरू हुई मथुरा नगर पालिका की परिसीमन की प्रक्रिया आखिरकार गुरुवार को पूर्ण हो गई। इस दरम्यान कई बार परिसीमन के प्रारूप में फेरबदल किया गया। कहीं पुरानी आबादी को यथावत रखते हुए परिसीमन का प्रस्ताव बनाया गया, तो कभी पालिका में शामिल हुए बडे़ गांवों को अलग-थलग किया गया। परिसीमन के प्रारूप में एक बार नहीं कई बार फेरबदल किया गया। इसी दरम्यान शासन ने भी परिसीमन के नए दिशानिर्देश जारी किए।
विज्ञापन


गुरुवार को परिसीमन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया। इसमें मथुरा नगर पालिका को 55 वार्ड में बांटा गया है, जिसमें पुराने 45 वार्ड की आबादी के साथ सीमा विस्तार में शामिल हुए 51 गांव भी शामिल हैं। इस परिसीमन के तहत प्रत्येक वार्ड में 10 से 12 हजार आबादी निर्धारित की गई है। इसके लिए 10 पूर्व वार्ड खत्म करते हुए उन्हें सीमावर्ती दूसरे वार्ड से मिला दिया गया है।
विज्ञापन


इस तरह पालिका के 45 वार्ड वाला पुराना स्वरूप 35 वार्ड में बांटा गया है। पालिका का हिस्सा बने 51 गांवों के लिए 20 नए वार्ड बनाए गए हैं। किसी गांव को दो अलग-अलग वार्ड में नहीं तोड़ा गया है। कम आबादी वाले कई गांवों को मिलाकर वार्ड बनाए गए हैं। कोयलाअलीपुर और लोहवन को कम आबादी होने पर भी अलग-अलग वार्ड बनाया गया है।

तय किया गया परिसीमन डीएम से स्वीकृत हो गया है। अब इसे शासन को भेजा जा रहा है। जिसके मुताबिक आगामी चुनावों की तैयारी शासन स्तर पर हो सके।
- डा. ब्रजेश कुमार, ईओ, मथुरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें