फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल ट्रैक की जांच में ‘पंक्चर’ हो सकते हैं अधिकारी

Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
वृंदावन में साइकिल ट्रैक
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना साइकिल ट्रैक निर्माण में मानकों की अनदेखी अधिकारियों पर भारी पड़ सकती है। माना जा रहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार ने साइकिल ट्रैक के निर्माण की जांच कराई गई तो कई अधिकारियों का पंक्चर होना अर्थात फंसना तय है।

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से साइकिल ट्रैक का निर्माण किया गया। वृंदावन में सड़क के चौड़ीकरण किए बिना ही ट्रैक का निर्माण कर दिया गया। कहीं डिवाइडर के बीच की साइकिल ट्रैक बना दिया। इस साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाना तो दूर पैदल चलना भी खतरे से भरा है।
विज्ञापन


छटीकरा से वृंदावन, सौ फुटा रोड, रुक्मिणी विहार और मथुरा-वृंदावन मार्ग पर बने करीब 15 किलोमीटर के साइकिल ट्रैक को लेकर क्षेत्रवासियों शुरू में ही आपत्ति जताई थी। अधिकारियों ने इसे नजर अंदाज कर दिया। चैतन्य विहार कालोनी में डिवाइडर के बीच पेड़ों और विद्युत खंभों को हटाए बिना ही साइकिल ट्रैक का निर्माण कर दिया।

मथुरा-वृंदावन रोड पर सड़क चौड़ीकरण किए बिना कार्य किया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा साइकिल ट्रैक निर्माण की जांच की बात सामने आने पर मथुरा-वृंदावन रोड पर चल रहा कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद ठेकेदार रामकिशोर ने बताया कि ऊपर से आदेश मिलने के बाद कार्य रोक दिया है। मथुरा-वृंदावन रोड पर दोनों ओर साइकिल ट्रैक का निर्माण होना है। बीते महिने में एक ओर ही तीन किलोमीटर ट्रैक का निर्माण हो सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें