फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ठेकेदारों के हाथों में रहेगी गेहूं वितरण की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक जुलाई से अनाज वितरण की व्यवस्था बदल जाएगी। जो अनाज खाद्य एवं विपणन कार्यालय के माध्यम से जिले के राशन धारकों तक पहुंचता था अब यह खाद्यान्न सीधे गाड़ियों से राशन डीलरों के पास पहुंचेगा। यह कार्य ठेकेदारों द्वारा अपनी गाड़ियों से किया जाएगा। इन सभी गाड़ियों मेें जीपीएस सिस्टम लगा होगा, जिसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक गेहूं वितरण की व्यवस्था में पूरा खाद्यान्न पहले एफसीआई तथा अन्य सरकारी खाद्यान्न के गोदामोें में रखा जाता था। जहां से आवश्यकता के अनुसार गाड़ियों के माध्यम से इसे राशन डीलरों तक भेजा जाता था। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी की होती थी लेकिन एक जुलाई से अब यह व्यवस्था बदलने वाली है।
बदली व्यवस्था के तहत आरएमओ कार्यालय द्वारा जनपद में करीब १० से अधिक ठेकेदार नियुक्त किए जा रहे हैं। इन ठेकेदारों की नियुक्ति आरएमओ कार्यालय से की जाएगी। प्रत्येक ठेकेदार गेहूं की सीधी सप्लाई राशन डीलर तक करेगा। ठेकेदार की गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगा होगा। जिसकी कमांड आरएमओ कार्यालय में होगी। इस वितरण व्यवस्था से जिला एवं खाद्य विपणन कार्यालय को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एक माह में ३० हजार क्विंटल गेहूं की जरूरत
एक माह में जनपद को अभी तक करीब ५० हजार क्विंटल प्रतिमाह गेहूं की आवश्यकता होती थी लेकिन सरकार द्वारा गेहूं की खरीद शून्य होने के बाद कई योजनाओं से गेहूं वितरण खत्म कर दिया है। जिसके बाद अब प्रति माह लगभग ३० हजार क्विंटल गेहूं की आवश्यकता होगी।
जुलाई माह से गेहूं के वितरण की व्यवस्था बदल जाएगी। गेहूं सीधे राशन डीलर के पास पहुंचेगा। गेहूं का वितरण ठेकेदारों की जीपीएस सिस्टम लगी गाड़ियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

- संतोष यादव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें