फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीआर रोगियों के बलगम की जांच अब जिले में ही

Sun, 20 Mar 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dummy image
विज्ञापन
अब टीबी के एमडीआर रोगियों के बलगम की जांच भी जिला क्षय रोग केंद्र पर हो सकेगी। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने शनिवार को मशीन का शुभारंभ किया। ये मशीन प्रदेश के 38 जिलों में लगाई गई हैं, इसमें मथुरा शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएमओ ने पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने बताया कि एक एमडीआर रोगी अपने संपर्क में आने वाले व्यक्ति को भी एमडीआर क्षय रोगी बनाता है। यह प्रत्येक क्षय रोगी के लिए आवश्यक है कि वह अपने इलाज का कोर्स पूरा करे।

क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीन कुमार भारती ने बताया कि क्षय रोग का इलाज पूरा न करने से धीरे-धीरे दवाओं की प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है, इससे कि मरीज के एमडीआर रोगी होने की संभावना बन जाती है। इस अवसर पर एसीएमओ डा. सज्जन कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डा. हार्दिक सोलंकी, प्रदीप कुमार, शिवकुमार, आलोक तिवारी, नवल किशोर, बंगाली बाबू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें