श्रोतमुनि निवास में गुरु गंगेश्वर देवकी भोजराज कन्या विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। लठामार होली की प्रस्तुति को सबसे अधिक पसंद किया गया। देशभक्ति नृत्य, गीत, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए नृत्य नाटिका अन्य प्रमुख आकर्षण रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु गंगेश्वरानंद महाराज के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। मिशन के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद भास्कर महाराज ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति एक-दूसरे के समन्वयक है। शिक्षा जहां जीवन यापन के स्तर को संवारती है। वहीं संस्कृति हमें गौरवशाली इतिहास से परिचित कराती है।
स्वामी वेदानंद महाराज ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्व है। शिक्षा व्यक्ति को जीवन में सफलता प्रदान कराती है। शिक्षा का स्वरूप सहज और सरल होना चाहिए। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर कमल वाधवा, सुभद्रा अग्रवाल, लता निचलानी, योगेश सूरी, सुशील क्वात्रा, राकेश सोनी, स्वामी मानमुनि आदि उपस्थित रहे।