फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्राम पंचायतों में भी शहर के पैटर्न पर रिक्शे से उठेगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ग्राम पंचायतों में अब शहर की तर्ज पर सफाईकर्मी सीटी बजाते हुए घर-घर पहुंचेंगे। वे रिक्शे में कूड़ा उठाएंगे। इसकी शुरूआत पहले चरण में 74 ग्राम पंचायतों में होने जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की 516 ग्राम पंचायतों में 850 से अधिक सफाईकर्मी हैं। ज्यादातर पंचायतों में न तो नाली सफाई होती है और न कूड़ेे को गांव से बाहर फेंका जाता है। इससे गांवों में हरवक्त गंदगी रहती है। नई व्यवस्था के अनुसार पांच हजार से अधिक आबादी वाली 74 ग्राम पंचायतों में दो-दो सफाई कर्मी युग्म बनाकर कूड़ा उठाएंगे। पहले चरण में नौहझील, सुरीर कलां, सुरीर बिजऊ, अकबरपुर, टैंटीगांव, मांट राजा, मांट मूला, सोनाई, दीवाना कलां, सिहोरा, कारब, पचावर, अवैरनी, हयातपुर, पटलौनी, महावन बांगर, राल, जैंत, छटीकरा, वृंदावन बांगर, राजपुर, नौबराबाद, राजपुर बांगर, अड़ींग, जतीपुरा, आन्यौर, राधाकुंड देहात, नीमगांव, मगोर्रा, फोंडर, लोरिया पट्टी, अलीपुर, कोसी खुर्द, बरसाना देहात, दौताना, शेरगढ़, अकबरपुर, चौमुहां, तरौली, नौगांव, सहार, बरारी, ओल, रैपुराजाट, झुड़ावई सहित 74 बड़ी ग्राम पंचायतों में रिक्शे से कूड़ा उठाया जाएगा।
अधिकारी का कहना
कूड़ा उठाने के लिए हर ग्राम पंचायतों में रिक्शे खरीदवाए जा रहे हैं। पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान रोजाना रिक्शे से कूड़ा उठाने की फोटो और वीडियो ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें