फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं हो सकेगा उत्तर पुस्तिकाओं के बदलने का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान नकल माफिया इस बार कॉपियों की अदला-बदली नहीं कर सकेंगे। नई उत्तर पुस्तिकाओं के साथ पुरानी मिलाने का खेल वर्षों से चल रहा है। इस पर शिकंजा कसने के लिए बोर्ड ने कॉपियों के मुख्य पृष्ठ का स्वरूप बदलने के साथ ही अंदर की लाइनों का भी रंग बदल दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं फरवरी में शुरू होने जा रही है। जिले में नकल माफिया कॉपियां बदलने से लेकर मुन्ना भाई तक की व्यवस्था करते रहे हैं। यही कारण है कि मथुरा में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा सहित दक्षिण भारत से छात्र परीक्षा देने के लिए आते हैं। नकल माफिया मुख्यपृष्ठ को छोड़कर अंदर पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं का उपयोग करते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा। बोर्ड ने कॉपियों की लाइनें का रंग ही बदल दिया है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं का मुख्य पृष्ठ नए स्वरूप में हैं।
अंदर के पेजों पर भी लाइन रंगीन और गहरी हैं। इससे अब पिछले साल की उत्तर पुस्तिकाओं का उपयोग इस बार परीक्षाओं के दौरान नहीं किया जा सकता है। डीआईओएस केपी सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के स्वरूप में इस बार बोर्ड ने परिवर्तन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें