फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब विद्यार्थियों के लिए होगा पर्सनल एआई असिस्टेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। किशोरी रमण महाविद्यालय में शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं। महाविद्यालय पिछले कुछ समय से डिजिटलीकरण की दिशा में तेजी से अग्रसर है। प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया, विद्यार्थियों को टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं और स्टाफ के लिए वेतन संबंधी कार्य अब महाविद्यालय में विकसित नवीन सॉफ्टवेयरों के माध्यम से डिजिटल रूप में किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी के लिए भी एक विशेष ऐप तैयार किया गया है, जिससे संपूर्ण पुस्तकालय प्रणाली पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी। इसी कड़ी में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट पर उनके द्वारा बनाया गया एक पर्सनल एआई असिस्टेंट सारथी लांच किया गया है। यह संभवतः प्रदेश में अपने तरह का पहला प्रयास है। विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर सारथी का उपयोग कर महाविद्यालय संबंधी किसी भी प्रश्न का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

प्राचार्य ने बताया कि भविष्य में इस एआई असिस्टेंट को और अधिक सशक्त एवं उपयोगी बनाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी समस्त आवश्यकताओं को डिजिटल रूप से पूरा किया जा सके। महाविद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा प्रभारी अधिकारी एडीएम (न्यायिक) सुरेन्द्र कुमार ने सारथी एप की शुरुआत पर महाविद्यालय को बधाई दी। डीएम ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें