फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में अब छात्र पहनेंगे कुर्ता-पाजामा

Mon, 07 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह को भारतीय संस्कृति में रंगने की तैयारी है। इस दौरान छात्र और शिक्षक दोनों ही भारतीय परिधानों में नजर आएंगे। आगामी दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय ने इसके अनुरूप नया ड्रेस कोड तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


ब्रिटिश शासनकाल से विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में गाउन पहनने की परंपरा को त्यागते हुए मथुरा स्थित वेटरिनरी यूनिवर्सिटी ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप अपना ड्रेस कोड तैयार किया है। इसमें छात्र कुर्ता और पाजामा के साथ उत्तरीय पहनेंगे, जबकि छात्राएं साड़ी में नजर आएंगी। शिक्षकों के लिए छात्रों से थोड़ा अलग धोती, कुर्ता के साथ सिर पर पगड़ी का ड्रेस कोड तैयार किया गया है।

वेटरिनरी यूनिवर्सिटी की कार्य परिषद ने दीक्षांत समारोह के लिए तैयार किए गए नए ड्रेस कोड को अनुमति प्रदान कर दी है। इसका प्रस्ताव विद्या परिषद में स्वीकृति के बाद कार्य परिषद में रखा गया था। अब 17 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दीक्षांत समारोह के दृष्टिगत वेटरिनरी यूनिवर्सिटी ने नए ड्रेस कोड का प्रस्ताव राजभवन भेज दिया है।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के छात्र और शिक्षक अब भारतीय परिधान में होंगे। इसी के अनुरूप कुलाधिपति की इच्छा को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने नया ड्रेस कोड तैयार किया है। इसे आगामी दीक्षांत समारोह में प्रभावी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रो. एसी वार्ष्णेय कुलपति, यूपी वेटरिनरी यूनिवर्सिटी, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें