फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीआरपीएफ जवान का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 11 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वीडियो
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बीएसएफ के जवान का वीडियो वायरल होने के बाद कई दूसरे जवान भी अपना दर्द बयां करने को सामने आने लगे हैं। अब सीआरपीएफ के एक जवान ने भी पीड़ा बयां की है। वीडियो के माध्यम से सीआरपीएफ जवान ने अपना संदेश पीएम तक पहुंचाने की गुहार लगाई है।   पिछले सप्ताह बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने तैनाती के दौरान परोसे जा रहे भोजन पर सवाल उठाते हुए वीडियो वायरल किया था। 
विज्ञापन


इस मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गृह सचिव को जांच के आदेश दिए थे। इस पर बीएसएफ उक्त जवान के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने जा रही है। अब सीआरपीएफ के सिपाही मथुरा जनपद के गांव सहजुआ थोक सौंख निवासी जीत सिंह का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में जीत सिंह ने भी बीएसएफ जवान तेज बहादुर की भांति प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है कि सीआरपीएफ के जवान चुनाव, वीआईपी, वीवीआईपी, संसद सहित विषम स्थितियों वाले राज्याें में तैनात हैं।

इसके बावजूद न वेलफेयर मिलता है न समय से छुट्टियां। आर्मी में पेंशन है, हमारी पेंशन थी वो भी बंद हो गई। 20 साल बाद नौकरी छोड़कर जाएंगे तो क्या करेंगे। हमें एक्स सर्विसमैन की सुविधा नहीं, केंटीन की सुविधा नहीं, मेडिकल की सुविधा नहीं, जबकि ड्यूटी हमारी सबसे ज्यादा है। हमे भी इसकी सुविधाएं मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें