फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चार वार्डों में गंदगी मिलने पर दो संस्थाओं को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र सहित चार वार्डों में गंदगी मिलने पर दो कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर आयुक्त ने जिम्मेदार एजेंसियों को चेतावनी दी है कि यदि समय पर सफाई कार्य नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

600 सफाईकर्मी बढ़ने के बावजूद नगर में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरने की शिकायत पर नगर आयुक्त जग प्रवेश वृंदावन पहुंचे। उन्होंने सोमवार सुबह वृंदावन जोन के वार्ड 70 बिहारीपुरा, वार्ड 62 मथुरा दरवाजा, 9 गांधीनगर एवं वार्ड 50 पत्थरपुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। वार्डों की सफाई, नाले-नालियों की स्थिति, डलावघरों की सफाई का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर सफाई कार्य नहीं पाए जाने पर कार्यदायी संस्था बीवीजी एवं किंग्स सिक्योरिटी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी वार्ड में गंदगी पाई जाती है या समय पर कूड़ा नहीं उठाया जाता है तो जिम्मेदार संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को वार्डों में नियमित रूप से निगरानी के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, महेशचंद्र, राकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें