फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भवर घाट पर दुकानों के निर्माण पर दिए जा चुके हैं नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। केसीघाट के समीप भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित प्राचीन जुगल किशोर मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में तेजी से नवनिर्माण हो रहे हैं। विगत दिनों एक व्यक्ति द्वारा यमुना किनारे दुकान का निर्माण करने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 15 दिन के अंतराल में दो नोटिस जारी कर नव निर्माण को ध्वस्त करने को कहा है। इस मामले में केंद्रीय भारतीय पुरातत्व सर्वेषण के अधिकारी ने महानिदेशक दिल्ली को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

नगर में प्राचीन मदनमोहन मंदिर, जुगलकिशोर मंदिर, राधावल्लभ मंदिर एवं गोविंद देव मंदिर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित हैं। इन मंदिरों के सौ मीटर के दायरे में नव निर्माण निषिद्ध हैं। इसके बावजूद प्राचीन जुगलकिशोर मंदिर के सौ मीटर के दायरे में यमुना किनारे दुकान का निर्माण किया गया। इसकी शिकायत एएसआई से क्षेत्र के ही एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की है। इस पर एएसआई द्वारा पहला नोटिस जून में दिया गया। इसमें 15 दिन के अंदर नव निर्माण क्षेत्र को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद एएसआई के आगरा मुख्य कार्यालय से भी नव निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वरिष्ठ संरक्षक सहायक नितिन राहुल प्रिय ने बताया कि दो बार निर्माणकर्ता को नोटिस जारी करनिर्माण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें