मथुरा। सादाबाद रोड स्थित बलदेव हॉस्पिटल को सीएमओ कार्यालय द्वारा आई टीम ने नोटिस दिया है। 7 दिन में उत्तर देने के निर्देश दिए हैं।
गांव नगला खरगा निवासी घनश्याम सिंह को 20 अक्तूबर 24 को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है डाक्टरों द्वारा इलाज के दौरान लापरवाही बरतने से मरीज की जान चली गई थी। इसकी पुष्टि दो डाक्टरों की टीम ने जांच के बाद की थी। मामले में 20 जनवरी को मृतक के पुत्र देवी सिंह ने बलदेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अस्पताल के खिलाफ जांच चल रही हैं।
सीएमओ डाॅ. एके वर्मा ने बताया नगला खरगा निवासी घनश्याम सिंह की बलदेव हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से मृत्यु हो गई थी। मामले में सीएमओ कार्यालय से एक टीम बनाकर भेजी गई थी। टीम से अस्पताल प्रबंधन द्वारा सात दिन की मोहलत मांगी गई है। इस पर टीम ने 7 दिन का समय देकर नोटिस दिया है। संवाद