फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश के मौसम में बढ़े नाक, कान व गले के मरीज

विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को देखते ईएनटी चिकित्सक डॉ. अमिताभ पांडेय। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बारिश का मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। पहले जहां जिला अस्पताल की ओपीडी में ईएनटी के मरीजों की संख्या 70 के करीब रहती थी वह वर्तमान में 120 के पार पहुंच गई है। चिकित्सक इलाज के साथ मरीजों को बीमारी से बचाव के उपाय बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएनटी चिकित्सक डॉ. अमिताभ पांडेय ने बताया कि बारिश के कारण कान में फुंसी, सूजन, दर्द, कान में मैल फूलने से दर्द, कम सुनने, कान से मवाद आने के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा नाक, कान और गले में संक्रमण के मरीज की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
डॉ. अमिताभ ने बताया कि बारिश के कारण मौसम में नमी अधिक होती है। इसके चलते कान में जमा मैल फूल जाता है और गंदगी के कारण कान में फुंसी हो जाती है। इसके अलावा जिन लोगों के कान के पर्दे फटे होते हैं उसके अंदर यदि पानी चला जाए तो उन्हें अधिक परेशानी होती है। बारिश के मौसम में बाहर खाना लोगों के गले में खराश पैदा कर रहा है। लोग ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक का भी सेवन कर रहे हैं। नमी भरे मौसम में ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक के कारण जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन



ये करें बचाव के उपाय
- गंदगी वाले स्थान से बचकर रहें, नियमित सफाई करें, जिन लोगों के कान के पर्दे फटे हैं वह कान में रूई लगाकर रखें, कान में मैल जमा न होने दें, इससे फुंसी होती है, बाहर के खाने और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करें, किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर स्वयं चिकित्सक न बनें व विशेषज्ञ से ही दवा लें, झोलाछाप चिकित्सकों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें