फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए रोडवेज बसों के बढ़ाए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया मेले में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ रही है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने क्षेत्रीय रूटों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। मेले में फिलहाल एक हजार बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

राया, नौहझील, कोसीकलां समेत कई ऐसे रूटों पर संचालित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इन मार्गों पर बसों की संख्या कम होने पर यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई बसों को ग्रामीण रूटों पर भी भेजा जा रहा है। गुरु पूर्णिमा से एक दिन पहले मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। आगरा, अलीगढ़ और क्षेत्रीय रूटों से आने वाली बसों में अधिक भीड़ देखने को मिली। हालांकि तमाम यात्रियों को बसों के लिए इंतजार भी करना पड़ा। ऐसे में उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
सात दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेला 4 जुलाई से चल रहा है। मेले में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु गोवर्धन की परिक्रमा लगा रहे हैं। मेला स्पेशल ट्रेनों से भी श्रद्धालु मथुरा आ रहे हैं। यहां से रोडवेज बसों व निजी वाहनों से गोवर्धन के लिए रवाना हो रहे हैं। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक हजार बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

-
फुल आ रहीं स्पेशल ट्रेनें, सुरक्षा में लगे जीआरपी के जवान
श्रद्धालुओं को बसों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। सभी को आराध्य की परिक्रमा करने की जल्दी है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए बस भी लाइन लगाकर खड़ी हैं। परिवहन निगम के अधिकारी बस संचालन पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं रेलवे द्वारा 12 मेला विशेष ट्रेन चलाई गई हैं। आठ ट्रेनें झांसी, दो ट्रेनें कासगंज, एक ट्रेन अलवर और एक इटावा के लिए चलाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ के जवान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें