फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान से ऊपर कोई नहीं: निरंजना ज्योति

Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
संविधान से ऊपर कोई नहीं: निरंजना ज्योति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
तीन तलाक, बहु विवाह के मुद्दे पर हंगामे को गलत बताया
विज्ञापन

कहा, सभी के लिए हो समान कानून

देश में तीन तलाक और बहुविवाह के मुद्दे पर मचाया जा रहा हल्ला उचित नहीं है। देश में सभी के लिए समान कानून की व्यवस्था होनी चाहिए।
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने रविवार को कृष्ण कृपा धाम में चल रहे शरदोत्सव में आगमन के समय मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि देश में लागू मुस्लिम लॉ पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने कहा कि भारत देश  संविधान के दायरे में चलता है और सभी को संविधान के दायरे में चलना चाहिए। उनका कहना है कि संविधान से ऊपर कोई नहीं है। देश में सभी के लिए एकसमान कानून हो। इससे समाज में सौहार्द एवं परस्पर प्रेम बढ़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत का दबदबा पहले से कहीं अधिक बढ़ा है। आज भारत के लोग ही नहीं बल्कि पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता का कायल है।

तलाक के बाद कहां जाएंगी मुस्लिम महिलाएं: साध्वी निरंजन ज्योति
केन्द्रीय राज्य मंत्री बोलीं- सत्ता जाने के भय से कुछ नेताओं का बिगड़ा मानसिक संतुलन :
कर्जदार किसने बनाए ढाई साल की सरकार ने या 60 साल के शासन ने, जवाब दें राहुल गांधी  

केन्द्रीय राज्य मंत्री (खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय) साध्वी निरंजन ज्योति ने मुस्लिम महिला तलाक के बारे में कहा है कि किसी भी महिला को फोन पर तलाक-तलाक  कह देना महिला के साथ अन्याय है। तलाक देने के बाद वह कहां जायेगी। सत्ता जाने के भय से कुछ नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जो लोग देश की रक्षा नहीं कर सकते तो वे सैनिकों का मनोबल गिराने का कार्य कर रहे हैं। वह सेना का मनोबल तो नहीं गिराएं, उस पर सवाल न खड़े करें और न ही प्रमाण पत्र मांगे। केंद्रीय मंत्री ने सरकार विरोधियों को यह नसीहत रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा कि बार्डर पर डटे जवान की जाति - मजहब नहीं होता। देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।  सपा सरकार विफल है। वह किस मुंह से वोट मांगेंगे। जनता को उन्होंने लूटा है। एक ने सैफई में विकास किया है तो दूसरे ने मूर्ति बनवाई हैं। परिवारवाद और जातिवाद से जनता ऊब चुकी है। कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि गरीबों को कर्जदार बनाने वाला कौन है ढाई साल की मोदी सरकार या 60 साल का शासन। ये जवाब राहुल गांधी से चाहिये। युवा स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर संस्कारवान बनें। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर -बुंदेलखंड  देवेंद्र कुमार ने कहा कि छात्र जीवन राजनीति की प्रथम सीढ़ी है। दीपक ऋषि ने कहा कि कि आज देश में एबीवीपी का बोलबाला  है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने नगर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अभिषेक कुमार, मयंक, नीरज कुमार, शिवम, मुकेश पचौरी, रजनीश  पाराशर, शशांक गौतम, राममोहन श्रीवास्वत, हनुमंत सिंह  बघेल, नीलम दिवाकर, दुष्यंत जादौन, राजीव दुबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह नौहवार ने की। संचालन देवांशु उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें