फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी में हर वाद का जवाब देंगे: उमा भारती

Mon, 17 Oct 2016 12:08 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
उमा भारती
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा, यूपी में सीएम का चेहरा संगठन तय करेगा
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन और गंगा विकास मंत्री उमा भारती ने कहा है कि वृंदावन के यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना को लेकर जिन लोगाें ने एनजीटी में वाद दायर किया है। उनके हर सवाल और बात का जवाब दिया जाएगा।
उमा भारती रविवार की सुबह यहां गीता आश्रम में मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा कि एनजीटी में किसी मुददे को ले जाने को वह गलत नहीं मानतीं, हो सकता है कि आवाज उठाना सही हो। क्योंकि अगर हमसे कुछ भूल हो रही हो तो उसमें सुधार की संभावना रहती है परंतु इससे कुछ समय के लिए कार्य में देरी हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना का कार्य शुरू करने से पूर्व एनजीटी को पूरी कार्यप्रणाली से अवगत करा दिया था। हमें हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्राचीन घाटों को छेड़े बिना नई विकास योजना पर कार्य करने के लिए बताया भी गया था। इसी दिशा में कार्य चल भी रहा है।
यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम पद को लेकर भाजपा के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह संगठन का मामला है। संगठन जिसे तय करेगा वो चेहरा होगा। भारतीय सेना के पीओके में आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर उमा भारती ने कहा कि वो लोग हल्ला मचा रहे हैं जिनको यह समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या था। हमने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कोई राजनीति नहीं की। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरे देश ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व उमा भारती ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सिद्धार्थ लोधी, मथुरा पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, वृंदावन पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, अवधेश उपाध्याय, राजेश गुप्ता, अंकित वार्ष्णेेंय आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें