फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में पहले दिन 13 नामांकन

Fri, 02 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मांट तहसील में नामांकन के साथ ही पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का भी श्रीगणेश हो गया। गुरुवार को पहले दिन 13 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इसमें क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा की पत्नी सुधा शर्मा और पुत्र ललित भी शामिल हैं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मांट तहसील के ब्लॉक नौहझील और मांट को शामिल किया गया है। इन दोनों ब्लॉक में जिला पंचायत के एक से सात वार्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई। इसमें पहले दिन बसपा के सभी सात समर्थित उम्मीदवार एक साथ कलक्ट्रेट स्थित एडीएम कोर्ट पहुंचे। इसमें सुधा शर्मा, ललित कुमार, किरन देवी, महेश बघेल, लीलाधर, मुकेश भारद्वाज और पूनम शामिल रहे। इसमें पूनम को छोड़कर सभी ने अपने-अपने वार्ड से नामांकन दाखिल किए। यह सभी सादगी के साथ बगैर भीड़ के ही नामांकन करने पहुंच गए। बसपा समर्थित सभी छह उम्मीदवारों का नामांकन जब दाखिल हुआ तब पूर्व मंत्री और मांट के विधायक श्याम सुंदर शर्मा जनबल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी समर्थित तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें कमलेश, डा. भगत सिंह और रामचंद्र शामिल हैं। इनके अलावा रालोद से सिर्फ एक समर्थित उम्मीदवार राजवीर सिंह ने ही द्वितीय चरण में पहले दिन नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा रोशन सिंह, अजय वीर और विनोद कुमार ने स्वतंत्र रूप से नामांकन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें