मथुरा। गांव छिनपारई में आयोजित प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता में विजयी नोएडा टीम के खिलाड़ी ट्राफी के
- फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। गांव छिनपारई में दो दिवसीय डे-नाइट प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नोएडा की टीम ने छिनपारई की टीम को 42-38 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि मुकेश पहलवान ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
निर्णायक की भूमिका धर्मवीर सिंह एवं स्कोरर की भूमिका सचिन चौधरी ने निभाई। इस अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर के महंत गौरांग दास महाराज, गोपाल चेयरमैन, केशव प्रधान, दर्याब सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह, समय सिंह, लोकेश चौधरी, महेश डीलर, राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे।