पंचायत चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत के दूसरे दिन एनओसी लेने वाले दावेदारों की भीड़ जिला पंचायत तथा ब्लॉक पर लगी रही। दूसरे दिन जिला पंचायत से एनओसी (नो ड्यूज )लेने के लिए एक हजार दावेदार पहुंचे। इन सभी दावेदारों को एनओसी के लिए अपने-अपने आवेदन क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायतों पर भी करने होंगे।
जनपद के सभी दस ब्लॉक व जिला पंचायत पर एनओसी और नामांकन प्रपत्र की बिक्री का काम सोमवार को प्रारंभ हो गया। जिला पंचायत पर दूसरे दिन करीब एक हजार पंचायत चुनाव में दावेदारी करने वाले जिला पंचायत पर पहुंचे। उनके द्वारा आवेदन किया गया तो जिला पंचायत के अधिकारियों ने एक हजार दावेदारों को एनओसी दे दी। जबकि जिला पंचायत से करीब 52 नामांकन प्रपत्रों की खरीद दूसरे दिन हुई। जबकि पहले दिन करीब 125 प्रपत्र बिक्री हुए ।
--
अलग-अलग लेनी होगी एनओसी
दावेदार चाहे ग्राम पंचायत का हो या फिर क्षेत्र पंचायत का या फिर जिला पंचायत चुनाव का दावेदार हो,प्रत्येक को ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की एनओसी लेनी होगी। तीनों स्थानों से एनओसी मिलने के बाद ही कोई भी व्यक्ति अपनी दावेदारी कर सकता है।
---
हमारे यहां से सिर्फ जिला पंचायत के दावेदारों के लिए नामांकन प्रपत्र दिए जा रहे हैं । क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के ब्लॉक से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसी प्रकार से हम सिर्फ जिला पंचायत की एनओसी (नो ड्यूज ) दे रहे हैं । ग्राम पंचायत की एनओसी ग्राम पंचायत से व क्षेत्र पंचायत की एनओसी क्षेत्र पंचायत से मिल सकेंगी। -सुधीर कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत