फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों के शपथ ग्रहण में उड़ी नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
महापौर कार्यालय में महापौर मुकेश अरे बंधु विधायक पूरन प्रकाश नगर आयुक्त रविंद्र कुमार की मौजूद - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा । नगर निगम में बुधवार को शासन से मनोनीत दस पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ गईं। महापौर के कार्यालय में पार्षदों सहित सौ से अधिक लोग मौजूद रहे। इतना ही नहीं यह लोग एक दूसरे से सटकर खड़े रहे और इनमें से बहुत से लोगों ने मास्क तक भी नहीं लगा रखा था। महापौर ने पार्षदों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बलदेव विधायक पूरन प्रकाश विशिष्ट अतिथि थे। अब नगर निगम में कुल पार्षदों की संख्या 79 हो गई है। शासन द्वारा जिन पार्षद का मनोनयन किया गया है उनमें ब्रज मोहन सैनी, अशोक शर्मा, राजेश पंडित, चंद्र प्रकाश, रमेश चंद्र आर्य, छत्तर सिंह, मदन मोहन श्रीवास्तव, विजय शर्मा, राहुल अधिकारी तथा श्रीमती पूनम सिंह शामिल हैं। पार्षदों पर शपथ ग्रहण की खुशी इस कदर हावी थी कि कोरोना का डर एकदम भूल गए।
महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु के कार्यालय में पार्षदों सहित सौ से अधिक लोग मौजूद रहे। इतना ही नहीं यह लोग एक दूसरे से सटकर खड़े रहे और इनमें से बहुत से लोगों ने मास्क तक नहीं लगा रखे थे। महापौर ने बताया कि उन्होंने सिर्फ दस पार्षद और अधिकारियों को बैठने की व्यवस्था की थी। कुछ भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय में अंदर आ गए जिससे लोगों की संख्या बढ़ गई। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़, सहायक नगर आयुक्त राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षद का फिर नहीं हो सका शपथ ग्रहण
फर्जी जाति प्रमाणपत्र के विवाद में न्यायालय के निर्णय के बाद पार्षद घोषित किए गए वार्ड संख्या दस के कांग्रेेस पार्षद सत्यनारायण को फिर से महापौर द्वारा शपथ नहीं दिलाई गई। पार्षद का आरोप है कि महापौर शपथ दिलाने के लिए तीन-चार दफा तिथि तय कर चुके हैं लेकिन हर दफा तिथि को स्थगित कर देते हैं। जिससे उनको 25 नवंबर के बाद अब तक महापौर द्वारा शपथ ग्रहण नहीं कराई जा सकी है। वह अब इस मामले को लेकर न्यायालय में जाएंगे। उधर, इस मुद्दे पर महापौर ने कहा है कि उक्त पार्षद इस मामले को लेकर हाईकोर्ट चले गए हैं। अब जब हाईकोर्ट का आदेश होगा तब ही शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें