माध्यमिक शिक्षा में विहार के टॉपर्स की कहानी जगजाहिर हो चुकी है। लेकिन, इस मामले में यूपी के छात्र भी कुछ कम नहीं हैं। प्रथम श्रेणी और विशेष योग्यता हासिल करने वालों को विषयों तक की जानकारी नहीं थी। यह वाक्या गुरुवार को नेहरु युवा केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित होने वाले युवा कोर के साक्षात्कार के दौरान पेश आया।
प्रभारी डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में होने वाले साक्षात्कार में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में इसी साल प्रथम श्रेणी विशेष योग्यता के साथ पास होने वाले छात्र को कॉलेज का पूरा नाम नहीं पता था। वह बलदेव क्षेत्र का उल्लेख तो कर रहा था, लेकिन डिग्री कालेज में एडमिशन लेने के लिए विषय तक नहीं बता पा रहा था।
कार्यकर्ता के 22 पदों के लिए 170 ने सहभागिता की। जनपद स्तर पर दो युवाओं का चयन किया जाना है। इस दौरान केन्द्र के उपनिदेशक ओमकरण पांडेय, जयपाल सिंह,धर्मवीर चौधरी, योगेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।