फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में प्रवेश नहीं करेंगे बाहरी वाहन

Thu, 08 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
नो एंट्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जल्द ही वृंदावन में बाहरी वाहनों की एंट्री पूरी तरह रोक दी जाएगी। रुक्मिणी विहार स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग शुरू करने से पहले मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण पुलिस और प्रशासन सहयोग से यह योजना बना रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे से जुडे़ छटीकरा मार्ग पर स्थित रुक्मिणी विहार में मल्टीस्टोरी पार्किंग बन कर तैयार हो चुकी है। इसे जल्द ही उपयोग में लाया जाएगा। करीब 18 करोड़ की लागत से बनी इस मल्टीस्टोरी पार्किंग के शुरू होने के बाद वृंदावन में बाहरी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित होगी। छटीकरा मार्ग पर मल्टीस्टोरी पार्किंग तो मथुरा रोड पर दारुक पार्किंग पर बाहरी वाहन रोके जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर बैठक भी हो चुकी है। इसमें एसएसपी माहित गुप्ता, विप्रा उपाध्यक्ष सीपी सिंह और एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने हिस्सा लिया था।

गौरतलब रहे कि इससे पहले भी बाहरी वाहनों की वृंदावन में एंटी प्रतिबंधित की गई थी लेकिन कुछ लोगों की ऊंची पहुंच ने योजना पर पानी फेर दिया था। जब तक बाहरी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रही वृंदावन में जाम से लोगों को राहत मिली। खासकर शनिवार और रविवार को लगने वाले जाम से राहत दिलाई लेकिन इस व्यवस्था को स्थानीय लोगों के सुझावों को ध्यान रखते हुए कुछ परिवर्तनों के साथ फिर प्रभावी करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


वृंदावन में चलेगी ब्रज वाहिनी
शासन की मंशा है कि वृंदावन में छोटे वाहनों का संचालन किया जाए। बाहर से आने वाले वाहन पार्किंग स्थलों पर ही रोक दिए जाएं। इसके बाद श्रद्धालुओं को वृंदावन भ्रमण की सुविधा ब्रज वाहिनी नामक छोटे वाहनों से दिलाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें