बारह हजार किसानों पर 40 करोड़ का बकाया है। बिजली विभाग को लगा कि किसानों के लिए (ओटीएस) एक मुश्त समाधान योजना आएगी तो शायद बकाया बिल जमा हो जाएगा लेकिन किसानों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। 12000 किसानों पर बकाया है लेकिन 90 काश्तकारों ने ही ओटीएस का लाभ मांगा है।
जिले में नलकूप के 16000 कनेक्शन हैं। करीब आठ हजार कनेक्शन पर बकाया चला आ रहा है। काश्तकारों पर बकाए का आंकड़ा भी 40 करोड़ के करीब है। इसके बावजूद भी किसान ओटीएस स्कीम का लाभ लेने नहीं पहुंच रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत बकाया बिजली बिल पर ब्याज माफ हो जाता है और विभाग एक मुश्त रकम लेकर समाधान कर देता है।
लेकिन नोटबंदी के बाद से मची अफरातफरी में घिरा किसान इस योजना का लाभ ही नहीं ले पा रहा है। एसई ग्रामीण आरपीएस तोमर ने बताया कि अब तक केवल 90 किसानों ने ही रुचि दिखाई है। उनके बिल प्राथमिकता पर सेटल किए जा रहे हैं। योजना में 15 दिसंबर तक पुराने 500 के नोटों से भुगतान किया जा रहा है।
नोटबंदी के विरोध में रैली आज
भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के लोग नोटबंदी के विरोध में रैली निकालेंगे। माइक्रो फाइनेंस कर्मियों द्वारा वसूली के लिए दबाव बनाने के विरोध में रैली आज निकाली जाएगी। पार्टी के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य गफ्फार अब्बास ने बताया कि रैली में पार्टी के प्रांतीय सचिव डा. गिरीश कुमार शामिल होंगे।