फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माने के बाद भी नहीं जागा पालिका प्रशासन

Thu, 12 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
नगर में अब भी जगह-जगह दिखाई दे रहे गंदगी के ढेर - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
वृंदावन में कूड़ा निस्तारण और यमुना किनारे डाले जा रहे मलबे के मामले में एनजीटी की ओर से जुर्माना लगाने के बाद भी बुधवार को नगर की हालत नहीं बदली। 
विज्ञापन


नगर के रिहायशी इलाकों के साथ अनेक स्थानों पर कूडे़-करकट के ढेर और जगह-जगह गंदगी साफ नजर आई। डलाबघरों में कूड़ा यथावत भरा रहा। कूड़े को नगर से दूर डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखी। नगर के किशोरपुरा, मिर्जापुर वाली धर्मशाला, जुगलघाट, रतन छतरी आदि क्षेत्रों में कूडे़ के ढेर दिखाई दे रहे थे। 

एनजीटी में याचिकाकर्ता समाजसेवी मधुमंगल शुक्ला ने कहा कि वृंदावन की सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण को लेकर एनजीटी गंभीर है। लेकिन, दुर्भाग्य है कि प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं होता दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका के ईओ टीएन चौबे ने बताया कि पालिका प्रशासन ने नगर के डलाबघरों को चिह्नित कराया है। इन सभी डलाबघरों को टिनशेड या ईंटों की दीवार बनाकर कवर कराने की योजना है, जिससे गंदगी बाहर न फैले। उन्होंने कहा कि बहुत शीघ्र वृंदावन में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें