फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण का उपदेश समस्त मानव जाति के लिए: बाबा हरदेव

Wed, 10 Dec 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
निरंकारी बाबा हरदेव ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमि से एकता का संदेश दिया। आत्मा के कल्याण के लिए परमात्मा से मिलना जरूरी बताया और इसके लिए रास्ता भी सुझाया।
विज्ञापन



धौलीप्याऊ रेलवे ग्राउंड पर मंगलवार को सत्संग में उमड़े भक्तों को संबोधित करते हुए निरंकारी बाबा हरदेव ने कहा कि जीवन को सुंदर बनाने के लिए सदभाव अपनाएं। उन्होंने कबीर के दोहे ‘उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहां... का उदाहरण दिया। कहा कि संत इंसान को गफलत की नींद से जगाने का परोपकारी कार्य करते हैं।


बाबा हरदेव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश केवल अर्जुन के लिए नहीं बल्कि समस्त मानव जाति के लिए था। जब तक ब्रह्म ज्ञानियों का संग नहीं मिलता तब तक राम रतन को पाना मुश्किल है। मीरा को भी संत रविदास जी से श्याम के अविनाशी होने का ज्ञान हुआ।
विज्ञापन



सत्संग में आगरा, अलीगढ़, कासगंज, एटा, बुलंदशहर, फीरोजाबाद, सादाबाद, हाथरस, फरह, छाता, कोसीकलां, डीग, कामा, नगर, भरतपुर, धौलपुर, मुरैना, होडल, पलवल, फरीदाबाद, दिल्ली आदि क्षेत्र से हजारों की संख्या में निरंकारी भक्त पहुंचे।


व्यवस्थाओं की कमान जिला संयोजक हरविंद्र कुमार, महेश चौहान, अजय यादव, मोहन सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण, अशोक दयालु, योगेश आवा, उमेश, अंकित त्रिपाठी, संतोष चौधरी, योगेश, जितेंद्र आदि ने संभाली।

निरंकारी समागम में अनुशासन भी देखने के काबिल था। हजारों की भीड़ को अनुशासित करने के साथ ही यातायात की व्यवस्था सेवादलों ने संभाली। पीने का पानी, निशुल्क भोजन, कैंटीन, फ्री डिस्पेंसरी की सुविधा उपलब्ध कराई।

मेले में आए भक्तों में निरंकारी प्रकाशन की पुस्तकों की खरीद की होड़ लग गई। भक्त यहां पुस्तकों के मासिक, वार्षिक शुल्क की अदायगी के साथ साहित्य को देखने के लिए लालायित नजर आए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें